August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT में संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी लापता

वायस ऑफ पानीपत:- पानीपत में एक महिला और उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. महिला की मां ने दोनों के तलाश हर जगह की लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला..महिला की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..

थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि 26 फरवरी को 21 साल की बेटी जो एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती है… महाशिवरात्रि के व्रत का सामान लेने के लिए अपनी ढाई साल की बेटी के साथ इसराना मार्केट गई थी.. शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.. परिवार ने पहले खुद उनकी खोजबीन की.. सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला.. महिला की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस दोनों मां बेटी की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- 26 वार्डो के लिए चुनाव के लिए नामांंकन 21 से 27 फरवरी तक होंगे दाखिल

Voice of Panipat

Haryana में CET की परीक्षा को लेकर आया बड़ा Update, जाने कब हो सकता है Exam

Voice of Panipat

PANIPAT:- ग्रैप-थ्री लागू होने से दिल्ली जाने वाली 17 बसों को बदला

Voice of Panipat