September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSPolitics

मंत्री कृष्ण लाल पवार का एक्शन , पंचकुला के महिला थाना से SHO और ASI निलंबित

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – यह पुरूष प्रधान देश है यहां इतना तो सहन करना पड़ेगा , ये शब्द हैं महिला ASI के वो भी एक दूसरी महिला को लेकर जो दहेज प्रताड़ना का शिकार थी , जिस पर मंत्री कृष्ण लाल पवांर ने सख्त कारवाई के आदेश दिए हैं । हरियाणा के पंचकुला सेक्टर 15 का दहेज पताड़ना का केस , जहां सारे सबूत होने के बाद भी पुलिस द्वारा ना तो अच्छे से जांच की जा रही ना ही आरोपियों को लेकर सख्ती बरती जा रही , जिस पर सख्त एक्शन लेते हुए हरियाणा के ( विकास एवं पंचायत मंत्री ) कृष्ण लाल पंवार ने पंचकूला में आयोजित (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक के दौरान महिला थाना की (SHO) राजेश कुमारी और (ASI) कविता को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दे दिए । कारण केवल लापरवाही जो कि पुलिस जांच में आमबात है , पर इस पर लिया गया एक्शन सामान्य नहीं है ।

असल में दहेज के इस मामले पर रिपोर्ट दर्ज ना करना , साथ ही धीमी गती का कारण था कि इस में शामिल एक आरोपी खुद पुलिसकर्मी है जो कि यमुनानगर (CIA) में तैनात हैं , तभी 6 लाख का दहेज मांगने पर भी आरोपी गिरफ्त से आज़ाद है । इसी के साथ SUSPENSION का कारण रहे , जब मंत्री मे सवाल उठाए, तो महिला थाना प्रभारी (SHO) राजेश कुमारी ने इस पर सफाई देने और अपनी कार्रवाई को सही ठहराने की कोशिश की थी तभी इस बहसबाजी पर मंत्री भड़क गए और उन्होंने सख्त लहजे में कहा:”40 साल से एमएलए-एमपी बनता आ रहा हूं, मुझे मत समझाओ । विधानसभा की हर कमेटी में रह चुका हूं, तुम्हारे डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DA) से भी ज्यादा ज्ञान है ।”

इसी पर एक औऱ मुख्य फैसला जो मंत्री ने सिया गैर-हाजिर रहने वाले तीन अन्य बड़े अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । साथ ही इंक्वायरी रिपोर्ट की मांग की , जिसके साथ ही मंत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट की मांग की है ताकि सच सामने आ सके जो कि एसे फैसले के बाद स्वाभाविक है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- जेठ के साथ महिला का था अवैध संबंध, बांधा बनने पर डेढ साल के बेटे को उतारा मौ# त के घाट, मौके पर पहुंची पुलिस

Voice of Panipat

Haryana के इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके

Voice of Panipat

अगस्त में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा ले बैंक से जुड़े जरुरी काम

Voice of Panipat