July 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest News

यमुनानगर:मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर किसानों का धरना.. तीन लेन बंद!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – बुधवार को सहारनपुर-पंचकूला राष्ट्रीय हाइवे स्थित मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियु) के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि टोल प्लाजा पर नई कंपनियों के संचालन के बाद किसान कार्ड बंद कर दिए गए हैं। साथ ही किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है।

मिल्क माजरा टोल पर किसान धरना

भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि पहले किसानों को कार्ड के माध्यम से टोल पर सुविधा मिलती थी, परंतु अब ये कार्ड स्वीकार नहीं किए जाने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही किसानों का आरोप था कि टोल कर्मचारियों द्वारा उनके साथ बदतमीजी भी की जा रही है। जिसके चलते बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिससे टोल प्लाजा की तीन लेन बंद रहीं और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा।
उनका कहना है कि वे पहले ही आर्थिक संकट और खेती से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में टोल प्लाजा पर बिना वजह परेशान करना गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकला तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

धरने की जानकारी मिलने के बाद टोल प्लाजा मैनेजर मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बातचीत की। बातचीत के बाद टोल प्रबंधन ने किसानों की मांगों को मानने का भरोसा दिलाया। साथ ही किसान कार्ड दोबारा सुचारु करें और किसानों के साथ शालीन व्यवहार के लिए कर्मचारियों को निर्देश देने की बात कही। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
किसान नेताओं ने कहा कि फिलहाल प्रबंधन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया गया है। यदि भविष्य में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Voice of Panipat

 स्मृति ईरानी ने सोनिया का जताया आभार, बोलीं- ये कांग्रेस की नहीं, मोदी की गारंटी है

Voice of Panipat

हरियाणा HSDRF में 1149 पदों पर होगी भर्ती, 11 जिलों में होगी तैनात

Voice of Panipat

Leave a Comment