वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है जहां , इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 3,493 रुपए बढ़कर 2,18,967 रुपए पर पहुंच गई है , जो शुक्रवार को 2,15,474 रुपए पर थी वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 756 रुपए चढ़कर 1,41,915 रुपए आ गया है । इससे पहले 17 जुलाई को यह 1,41,159 पर था । सोना के दाम इस महीने 283 रुपए बढ़ चुके हैं , जबकि चांदी के दाम में 6,463 रुपए की गिरावट रही । अलग – अलग राज्यों में दामों में बदलाव का कारण जिसके कुछ मुख्य कारण ये हैं जैसे :
1. ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं ,
2. खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है ,
3. लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं ,
4. पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

