September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

 जानिए क्या है गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट्स

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता): सोने की कीमत में हल्की तेजी और चांदी के भाव में नरमी देखी जा रही है.. 24 कैरेट के सोने का रेट 10 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 60,230 रुपये हो गया है,जबकि 22 कैरेट के सोने का रेट 55,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.. चांदी की कीमत में 74,500 रुपये प्रति किलो हो गई है और इसमें 300 रुपये की कमी आई है..

सोने-चांदी की कीमत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट देखी जा रही है.. हालांकि, ये एक सीमित दायरे में ही कारोबार कर रही है.. सोना 0.022 प्रतिशत गिरकर 1949.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.03 डॉलर गिरकर 23.45 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है.. आज अमेरिकी फेड की बैठक है। इसमें ब्याज दरों को लेकर फैसला आना है.. वायदा बाजार सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है.. एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी के कॉन्ट्रैक्ट में 10 ग्राम के सोने की कीमत 82 रुपये या 0.14 प्रतिशत घटकर 59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.. सोने में कुल 8,850 लॉट्स का कारोबार हुआ है..

चांदी की कीमत 73 रुपये कम होकर 72,496 रुपये प्रति किलो हो गई है.. एमसीएक्स पर सिल्वर का कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये या 0.10 प्रतिशत गिरकर 72,496 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है। चांदी में 16,693 लॉट्स का कारोबार हुआ है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

I.N.D.I.A गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए भूपेंद्र हुड्डा बोले

Voice of Panipat

7 वर्षीय मासूम के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने पर एसआईटी को मिले 50 हजार, मृतक बच्ची के परिवार को सौंपी राशि

Voice of Panipat

रेवाड़ी छात्र सु#साइड केस में आरोपी टीचर के बयान आए सामने !

Voice of Panipat