33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

पुलिस टीम ने ड्रग्स तस्कर के साले के घर की छापेमारी, 500 व 2000 के भारी मात्रा में नोट किये बरामद

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- फरीदाबाद जिले में पुलिस की टीम ने ड्रग्स तस्कर के साले के घर छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने यहां से सूटकेसों में भरी हुई करोड़ों की राशि जब्त की है। इसके बाद आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद में नामी ड्रग्स तस्कर बिजेंद्र उर्फ लाला के साले अमित के सेक्टर 23 स्थित आवास पर क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने छापेमारी की थी। लाला की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। यहां से पुलिस ने 1.13 करोड़ का कैश बरामद किया है। पुलिस का अनुमान है कि यह सारा रुपया लाला का ही है, जो उसने ड्रग्स की तस्करी करके कमाया था। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। आयकर विभाग के अधिकारी अमित से इन रुपयों का स्रोत पूछेंगे। अगर वह रुपयों का सही स्त्रोत नहीं बता पाया तो उसके खिलाफ आयकर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। सारा रुपया 500 व दो हजार के नोटों में है।

गौरतलब है कि बिजेंद्र उर्फ लाला फरीदाबाद में ड्रग्स तस्करी के लिए कुख्यात था। जिले में मादक पदार्थ उसके मार्फत लोगों तक पहुंचते थे। पुलिस कई बार उसे गिरफ्तार कर चुकी थी। हर बार वह जमानत पर बाहर आ जाता था और फिर से धंधे में जुट जाता था। करीब तीन महीने पहले ओल्ड फरीदाबाद निवासी एमबीए के छात्र कविश खन्ना की ड्रग्स की ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी।

उस मामले में लाला को भी पुलिस ने सहआरोपित बनाकर गिरफ्तार किया था। वह जमानत पर बाहर आया। इसी दौरान बीमारी के कारण पिछले महीने उसकी मौत हो गई थी। क्राइम ब्रांच बदरपुर बार्डर प्रभारी सेठी मलिक को सूचना मिली कि लाला के बाद उसका साला अमित नशीले पदार्थ बेचने का काम करने लगा है। जब अमित और उसके परिवार वाले रुपयों के बारे में सही जवाब नहीं दे पाए तो आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने यहां से सूटकेसों में भरी हुई करोड़ों की राशि भी जब्त कर ली है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

त्योहारों से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, यहां जाने रेट

Voice of Panipat

CTU बसों में अब UPI से मिलेगा टिकट, QR स्कैन करते ही होगा भुगतान

Voice of Panipat

PANIPAT में कल से खुलेंगे नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल

Voice of Panipat