August 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

हिमाचल घूमने जा रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें ,वरना कट सकता है हजारों का चालान !

वॉइस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी )

हिमाचल सरकार ने वहाँ घूमने जाने वाले सभी पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी की है …जिसमें सभी के लिए बदलते मौसम के कारण नदियों में बढते पानी के बहाव से दूर रहने की सलाह दी गई है …ये चेतावनी लोगों को मौत के खतरे से बचाने के लिए जारी की गई है । मानसून के कारण पहाड़ों में होने वाले खतरे को देखते हुए हिमाचल के बांधों से भी निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। फिर भी कई टुरिस्ट अपनी जान जोखिम में डालकर नदियों में उतर रहें हैं । … क्या इतनी चेतावनियों के बाद भी पर्यटकों को अपनी जान की परवाह नहीं रहती……?

दरअसल हर साल की तरह इस साल भी मनाली की खुबसूरती देखने के लिए आए पर्यटकों की भीड़ लगी हुई है । और इस समय हिमाचल में मानसून पहूँच चुका है जिस कारण लगातार बारिश हो रही है । वहाँ नदियों पूरी तरह भर चुकी हैं व पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है।


BRO ( बॉडर रोड ऑरग्नाईजेशन) और NHAI ( नेशनल हाईवे ऑथ्योरिटी ऑफ इंडिया) ने पर्यटकों के लिए पहले से ही कई चेतावनी बोर्ड लगा रखें है परंतु लोग उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं । वे फोटो के लिए नदियों में फिसलते पत्थरों पर चढतें है जिससे उनकी जान को खतरा रहता है । हाल ही में पानी में बहने से लोगों की मौत होने की कुछ खबरें सामने आई जिसके बाद हिमाचल सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की थी । गुरुवार को मनाली पुलिस ने 12 टूरिस्टों के एक-एक हजार रूपए के चालान भी किए थे । फिल्हाल हिमाचल सरकार का कहना है कि ऐसी मनमानी करने वाले टूरिस्टो पर अब कार्यवाही की जाएगी ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

    Related posts

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आ रहे है हरियाणा, दिल्ली रूट सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया डायवर्ट

    Voice of Panipat

    पानीपत के डेरे वाले मामले में आरोपी की निशानदेही पर बालियां व कपड़े बरामद

    Voice of Panipat

    Haryana में 2 IAS और 1 HCS अफसर की जिम्मेदारी बदली  

    Voice of Panipat