June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA:- पति के साथ भाई को राखी बांधने जा रही थी महिला, मौके पर पहुंची पुलिस

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल में एक बार फिर से तेज रफ्तार प्राइवेट बस कर कहर देखने को मिला है.. करनाल में राखी बांधने जा रही महिला और उसके पति को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी.. बता दे कि पति और पत्नी दोनों बाइक पर सवार थे.. इसके बाद बस ड्राइवर दोनों को 40 फीट तक घसीटता ले गया.. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया..

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 42 साल मंगा सिंह और उसकी 45 साल पत्नी मनजीत निवासी गांव बांसा के रूप में हुई है.. रविवार देर रात करीब 9 बजे मंगा सिंह और उसकी पत्नी अपने ससुराल जा रहे थे.. यहां पत्नी ने अपने भाई को राखी बांधनी थी.. रिश्तेदार विशाल सिंह व महिला की भाभी सिमरन के मुताबिक रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.. टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने बस को नहीं रोका… दोनों को घसीटता ले गया.. यात्रियों ने शोर मचाया तो उसने बस रोकी और फिर भाग गया.. जिसके बाद दोनों को संभाला गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी.. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.. गुस्साए परिजनों ने पत्थरों से बस के शीशे तोड़ दिए.. जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी.. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में भेज दिया..परिवार ने आरोप लगाया है कि बस का ड्राइवर नशे में था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- घर पर ननद बुलाती थी लड़कों को, भाभी ने विरोध किया तो… 

Voice of Panipat

सिक्किम में बादल फटने से अब तक 22 जवान समेत 102 लापता

Voice of Panipat

HARYANA में ग्रुप-D एग्जाम देने वालों को राहत, 2 दिन रोडवेज में कर सकेंगे फ्री सफर

Voice of Panipat