August 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Breaking:- सोना पहली बार हुआ 65 हजार पार

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- सोने का भाव आज पहली बार 65,000 रुपए के पार पहुंच गया.. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन  की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 556 रुपए महंगा होकर 65,049 रुपए हो गया है.. वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 411 रुपए महंगी होकर 72,121 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है.. इससे पहले ये 71,710 रुपए पर थी.. चांदी ने बीते साल 4 दिसंबर को 77,000 का ऑलटाइम हाई बनाया था..

67 हजार पार हो सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 67 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है..

2023 में महंगा हुआ था गोल्ड

साल 2023 के शुरूआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था..यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बढती ठंड व कोहरे ने उड़ाए होश, जारी की गाइडलाइंस

Voice of Panipat

PANIPAT : सुताना गांव मे हुई फैक्ट्री डकैती का खुलासा, पुलिस ने दबोचा एक आरोपी !

Voice of Panipat

HARYANA के इन जिलों में घर घर पाइप से पहुंचेगी गैस, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat