32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

पानीपत में 18 दुकानो पर चला पीला पंजा, ढहाई गईं दुकानें

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एचएसवीपी विभाग ने आज नेशनल हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रीन बेल्ट के अंदर आ रही 18 दुकानों पर पिला पंजा चलाया। विभाग के द्वारा सभी दुकानों को गिराया गया है। पिछले 2 महीने से दुकान मालिक को विभाग की तरफ से नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था।  लेकिन दुकानदार ने  कोई जवाब नहीं दिया तो आज एचएसवीपी के अधिकारी दुकानों को गिराने पहुंचे।

 विभाग के जेई बलराज ने बताया कि  2 महीने पहले दुकान पर नोटिस चिपका कर जवाब मांगा था ।लेकिन दुकानदार ने 2 महीनों में ना तो कुछ जवाब दिया और ना ही कोई कागज विभाग को प्रस्तुत किए। लॉक डाउन के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी ।उन्होंने बताया कि दुकान मालिक के सुपरवाइजर ने आकर बताया कि 2017 में दुकान पर कोर्ट से स्टे लिया हुआ था लेकिन स्टे डिमिस हो चुका है। इसलिए दुकानों को गिराया जा रहा है,,

 18 दुकानों पर आज कार्रवाई की गई है । ये सभी दुकानें ग्रीन बेल्ट के अंदर आती हैं । सुप्रीम कोर्ट के आदेश है कि ग्रीन बेल्ट के अंदर कोई भी दुकान सब अवैध कब्जे में है उन्हें गिराया जाए ।उन्होंने कहा कि जितने भी ग्रीन बेल्ट के अंदर मकान या दुकान आएंगे उन सब को गिराया जाएगा ।लेकिन अभी कुछ दुकानदारों ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है ।वही 35 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है,,,

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA की सभी जेलों में होगी टेली मेडिसिन सुविधा, जेल कर्मियों को भी राज्य परिवहन की बसों में फ्री सुविधा

Voice of Panipat

सोनीपत वासियो के लिए अच्छी खबर, घर बैठे मिलेंगा जाति प्रमाण पत्र, ऐसे करे आवेदन

Voice of Panipat

पानी कम पीने से सेहत को होते हैं कई नुकसान, पढ़िए जानकारी

Voice of Panipat