35.2 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest News

Haryana- महिला ने की थी दूसरी शादी, 24 दिन बाद ही महिला ने पुलिस को दी शिकायत

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – यमुनानगर के शिव नगर कैंप की रहने वाली एक महिला ने अपनी ही दूसरी शादी के 24 दिन बाद अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें महिला ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में दहेज के लिए परेशान करने, मारपीट करने, नशे की हालत में प्रताड़ित करने और जबरन संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी पहली शादी टूट चुकी थी और उसके साथ उसका दो साल का बेटा भी था। इसी दौरान एक बिचौलिए के माध्यम से उसकी मुलाकात अंकुर त्यागी से हुई। बिचौलिए ने उसे बताया था कि अंकुर का अपनी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और वह अच्छी कमाई करता है। जिसके बाद 12 नवंबर 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कर दी गई ।

महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई

महिला का आरोप है कि शादी से पहले पति ने उसके दो साल के बेटे को अपनाने और उसका पूरा खर्च उठाने का वादा किया था, लेकिन शादी के बाद उसका व्यवहार बदल गया। साथ ही शादी के बाद पति और सास ने बाइक और नकदी की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे लगातार परेशान किया जाने लगा। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति स्मैक, गांजा, अफीम और शराब जैसे नशे का आदी था। जिसके चलते देर रात नशे की हालत में घर पहुंचता था और जब उसने इसकी शिकायत अपनी सास से की तो सास ने पति का ही पक्ष लिया। महिला के अनुसार, जनवरी 2026 के दूसरे हफ्ते में पति, सास और कुछ अन्य लोग उसके मायके पहुंचे, जहां उन्होंने गाली-गलौज और हाथापाई की। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने साफ कह दिया कि जब तक बाइक और नकदी की मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वो महिला को अपने साथ वापस नहीं ले जाएंगे। गांधी नगर थाना पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में लुटेरी दुल्हन, शादी के अगले दिन गहने लेकर दुल्हन फरार

Voice of Panipat

अब 15 से 18 साल के किशोरों को जल्द लगेगी वैक्सीन, ऐसे करें रेजिस्ट्रेशन

Voice of Panipat

DAV पुलिस पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का परिणाम रहा शानदार

Voice of Panipat