35.2 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, कल रात से बदलेगा मौसम का मिजाज


मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते इन दिनों बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है। इसी बीच बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक नया अपडेट जारी कर दिया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, नजीबाबाद, हरदोई, सुल्तानपुर, डालटागंज, पूर्णिया से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी है तथा एक साइक्लोनिक सरकुलेशन पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है।

जिससे राज्य में मानसून की सक्रियता 31 अगस्त से थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। राज्य में 31 अगस्त रात से 2 सितम्बर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बीच- बीच में बादलवाही रहने की संभावना है।

इस दौरान राज्य में पश्चिमी जिलों में कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु 3 सितम्बर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Related posts

Kal Ka Mausam: हरियाणा- पंजाब समेत 19 राज्यों में होगी भारी बारिश, तेज आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Sahab Ram

HARYANA में आज भी बारिश की संभावना, इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

Voice of Panipat

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, 16 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Voice of Panipat

Leave a Comment