31.6 C
Panipat
August 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsTechnology

ट्रेन में सफर से पहले जानें नया नियम, नहीं तो होगी परेशानी…

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – अगर आप भी ट्रेन में ऑनलाइन टिकट लेकर सफर करते हैं, तो ये जानना आपके लिए जरूरी है कि अब से ट्रेन में सफर करते हुए अनारक्षित टिकट मान्य नहीं माने जाएंगे। अब भारतीय रेलवे द्वारा नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है जिसके चलते अब ऑनलाइन खरीदे गए टिकट का स्क्रीनशॉट, फोटो या व्हाट्सएप कॉपी यात्रा के दौरान मान्य नहीं होगी। इसके बदले यात्री को जांच के समय RAILONE ऐप से ओरिजिनल डिजिटल टिकट ही दिखानी होगी। यह जानकारी रेलवेज ने खुद ट्वीट कर दी।

रेलवे अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, कई लोग एक ही अनारक्षित टिकट का स्क्रीनशॉट लेकर उसे अलग-अलग लोगों को भेजते थे और एक ही टिकट से यात्रा कर गलत इस्तेमाल किया जाता था। इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए रेलवे ने यह नया नियम लागू किया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और डिजिटल टिकटों के अधिक इस्तेमाल को देखते हुए रेलवे ने टिकट जांच की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। इसके लिए सभी स्टेशन पर टीटीई की विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं।

रेलवे द्वारा किया गया ट्वीट

अब RailOne ऐप में मौजूद मूल डिजिटल टिकट ही वैध होगी। अगर जांच के दौरान कोई यात्री बिना टिकट के के पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी इसलिए अब से सफर से पहले सभी यात्रियों को RailOne ऐप में टिकट डाउनलोड करना होगा। हालांकि इस नए नियम पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए बुजुर्ग या जो लोग ऐप चलाना नहीं जानते, उनकी समस्या भी सामने रखी। जिसपर रेलवे का अभी कोई जवाब नहीं आया है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में मुआवजा नहीं मिलने पर हाईवे पर कब्जा, पुलिस ने किसानों को लिया हिरासत में

Voice of Panipat

पानीपत SP अचानक पहुंचे साइबर क्राइम थाना

Voice of Panipat

PANIPAT में 2 विवाहिता लापता,1 ने लिखी चिट्ठी, दूसरी बीबीए पास

Voice of Panipat