34.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

प्रपोजल का बदला: स्कूल में घुसा युवक, टीचर पर किया जानलेवा ह#मला…

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला) – फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें एक स्कूल में घुसकर 25 वर्षीय लेडी टीचर संध्या की चाकू मारकर हत्या कर दी थी अब इसमें एक नया खुलासा सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही पूछताछ में यह भी सामने आया कि अमित पिछले 1 साल से संध्या से एक तरफा प्यार करता था। वो पिछले कुछ समय से अपने दिल की बात उसे कहना चाहता था , लेकिन संध्या उसे बार बार नजरअंदाज कर देती थी। पुलिस के मुताबिक संध्या ने अमित के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तभी अमित ने उसे माफी मांग ली थी लेकिन तब से ही वो संध्या के प्रति रंजिश रखने लगा था। साथ ही जांच में यह भी सामने आया कि संध्या ने अपना स्कूल भी बदल लिया था और और अपना ठिकाना भी इसी वजह से वो और नाराज़ हो गया था। इसी रंजिश के चलते सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वो संध्या के नए स्कूल पहुंचा और वहां उसने उसके पति का नाम लेकर उसे बाहर बुलाया और जैसे ही वो बाहर आई तो उसकी चोटी पकड़कर खींचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार उसने 32 सेकंड में संध्या पर 34 बार चाकू से वार किया। करीब 10 बार उसकी गर्दन पर और आसपास के हिस्सों पर वार किए गए। मृतिका के पति विक्की गुज्जर ने आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी पहले सिरोही गांव में एक स्कूल में पढ़ती थी। वही पर उसकी अमित से जान पहचान हुई थी। हालांकि अमित की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बाद में अमित ने अपनी गलती मांगते हुए माफी भी मांग ली थी।

मृतका की तस्विर


लेडी टीचर के पति विक्की गुज्जर ने बताई यह बाते

मृतका संध्या शर्मा डबुआ इलाके की रहने वाली थी विक्की ने उसे लव मेरिज की थी। विक्की ने बताया कि शादी के बाद उनके 2 बच्चे हुए उनमें 7 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है।उन्होंने यह भी बताया कि स्क्रीन स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल पढ़ने जाती थी। साथ ही वो दूसरी कक्षा का बच्चों तक को पढ़ती थी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संध्या ने सिर्फ गांव के स्कूल में करीब 3 महीने तक की नौकरी की। इसके बाद उन्होंने वहां की नौकरी छोड़कर सिकरौना स्थित 12 स्कूल के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ना शुरू किया। स्कूल बदलने का एक ही मकसद था कि आगे किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि वो निजी नौकरी करते है और संध्या को अकेले स्कूल आना जाना पड़ता था इसलिए उन्होंने स्कूल बदलने का फैसला लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वारदात के करीब 2 घंटे बाद एविटीएस सिकरौना की टीम ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया । इस मामले में सेक्टर 58 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि संध्या अमित से पीछा छुड़ाना चाहती थी और उन्होंने उसे बातचीत भी बंद कर रखी थी। वही अमित लगातार उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था पुलिस के मुताबिक इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने संध्या की हत्या कर दी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज फिर जेल से बाहर आएगा गैंगस्टर काला जठेड़ी, गृह प्रवेश होगा

Voice of Panipat

सुरजेवाला को MP प्रभारी बनाने पर विज भड़के

Voice of Panipat

करनाल के CM डिप्टी मेयर वधवा ने छोड़ी BJP

Voice of Panipat