मामला है ऋषिकेश का…जहां घूमने गए हरियाणा के एक युवक की कार से सड़क हादसा हो जाता है….इसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई भीड़ ने युवक को घेर लिया और उसकी कार पर हरियाणा का नंबर देखकर बोले- नंबर प्लेट हरियाणा की है… इतना सुनते ही भीड़ उग्र हो गई..भीड़ को गुस्से में देखकर युवक घबरा गया और पास ही बह रही नहर में छलांग लगा दी.. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई.. स्थानीय लोगों ने ह्यूमन चेन बनाकर युवक को नहर में बहने से बचाया.. नहर से बाहर निकालने के बाद युवक हाथ जोड़कर लोगों से कहता नजर आया- “मुझे मारना मत।”
यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है…मामला लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के चीला मार्ग का बताया जा रहा है….बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के टूरिस्ट पर उत्तराखंड में लगातार हमले हो रहे है…
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक से पूछताछ की। लक्ष्मण झूला पुलिस के अनुसार, युवक हादसे के बाद काफी डरा हुआ था..किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण उसे छोड़ दिया गया…फिलहाल युवक की पहचान और वह हरियाणा के किस जिले का रहने वाला है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है…
TEAM VOICE OF PANIPAT

