August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

CM सैनी की पत्नी सुमन सैनी बनी HARYANA राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- 10 साल बाद हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद को को नया उपाध्यक्ष मिल गया है.. मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी, सुमन सैनी को इस पद पर नियुक्त किया गया है.. यह पद परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री की पत्नी के लिए आरक्षित होता है.. पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अविवाहित होने के कारण पिछले 10 वर्षों से यह पद खाली था.. इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में उनकी पत्नी आशा हुड्डा ने इस पद के साथ-साथ रेडक्रॉस समिति की उपाध्यक्ष का दायित्व भी संभाला था..

*सुमन सैनी की पृष्ठभूमि*

सुमने सैनी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य हैं और हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में भी योगदान दे चुकी हैं.. जल्द ही वह बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष का पदभार संभालेंगी.. हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हैं, जबकि डॉ. सुषमा गुप्ता परिषद की सचिव हैं.. यह संस्था किशोर न्याय अधिनियम, 2015 के तहत गठित एक स्वायत्त संगठन है, जो बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती है.. इसके कार्यों में त्यागे गए, अनाथ, या खोए हुए बच्चों के पुनर्वास, विकास, सुरक्षा और देखभाल से जुड़े मुद्दों को संभालना शामिल है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- सड़क किनारे रुकी गाड़ी में मारी टक्कर, हाल पूछने के बहाने अड़ाई पिस्तौल, युवक कार लेकर फरार

Voice of Panipat

PANIPAT में हैंडलूम व्यापारी ने खुद को मारी गो*ली, मानसिक रूप से था परेशान

Voice of Panipat

जिदंगी में अव्वल रहने के लिए Time का सही इस्तेमाल है बेहद जरूरी, ऐसे करें इसे मैनेज

Voice of Panipat