26.3 C
Panipat
September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

8-9 फरवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल अयोध्या जाएंगे

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल फरवरी में अयोध्या जाकर श्री राम लाल के दर्शन करेंगे.. इसके लिए 8-9 फरवरी का शेड्यूल तैयार किया गया है इसका जिकर खुद मुख्यमंत्री ने किया है.. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया.. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई समझ नहीं है, उनको आस्था का पता नहीं है, आज के दिन पूरा समाज राममय है, उनको भी समाज के नाते से राममय होना चाहिए था.. सीएम ने कहा कि राहुल गांधी को स्वयं अयोध्या आना चाहिए था, उन्हें तो निमंत्रण भी दिया गया था, उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया..

जनशताब्दी ट्रेन से रोहत के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि कांग्रेस हर चीज में राजनीति ढूंढती है.. ये राजनीति का विषय नहीं लोगों की आस्था का विषय है.. राहुल गांधी को भी आस्था का सम्मान करना चाहिए.. अच्छा होता वह भी अयोध्या आकर राम जन्मभूमि का पूजन करते और रामलला के दर्शन करते.. राहुल गांधी अलग से अपनी डफली बजाने के लिए मणिपुर में धरने पर बैठे रहे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, एक अक्टूबर से शुरू होगी मूंग की खरीद

Sahab Ram

रक्षाबंधन पर बड़ा हादसा, मायके आई थी पत्‍नी, पति के सिर से गुजरा ट्रैक्‍टर ट्राली का पहिया

Voice of Panipat

PANIPAT:- अनजान युवक को नहर में डूबता देख, कूदा युवक, खुद भी डूबा

Voice of Panipat