27.4 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPanipat

HARYANA के इन जिलों में आज बारिश के आसार, 5 जुलाई से पूरे हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल

वायस ऑफ पानीपत(सोनम):- हरियाणा में अगले कुछ दिनों मे मानसून के खुलकर बरसने की स्थिति बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का आकलन है कि 1 व 2 जुलाई (आज और कल) प्रदेश के उत्तरी जिलों में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है कि राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने व अरब सागर की तरफ से आ रही नमी वाली मानसूनी हवाओं से वातावरण में नमी की मात्रा अधिक है। इससे हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता अगले 2 -दिनों में बढ़ने की संभावना है। डॉ. खीचड़ ने बताया कि 1 व 2 जुलाई के दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र व कैथल में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस बीच जानकारी मिली है

कि आज सुबह के समय पंचकूला व सिरसा में हल्की बूंदाबांदी हुई है। दोनों ही स्थानों पर कुछ देर के लिए बारिश की गतिविधि देखने को मिली। यहां 0.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। अभी आसमान पर सूर्य देव और बादलों के बीच आंख मिचौली चल रही है। यमुनानगर में काले बादल छाए हैं। फिलहाल IMD ने हरियाणा के किसी जिले के लिए किसी प्रकार को अलर्ट अभी कुछ घंटों के लिए जारी नहीं किया है। HAU कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 3 व 4 जुलाई को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी जिलों में कुछ-एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही संभावित है।

इसके बाद 5 जुलाई से एक बार फिर मानसून की सक्रियता राज्य में बढ़ने की संभावना है। 5- जुलाई की रात से 7 -जुलाई के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। हरियाणा में बीती रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रात को सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री पंचकूला में दर्ज हुआ। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास है। प्रदेश में नारनौल की रात सबसे गर्म रही। यहां पर 24 -घंटे में न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री बढ़ कर 29.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। 37.3 डिग्री तापमान के साथ फतेहाबाद सबसे गर्म रहा। यहां पिछले दिन की तुलना में तापमान 3.1 डिग्री बढ़ा। नारनौल का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे रहा। यहां पारा 34 डिग्री रहा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लिव-इन-रिलेश्न में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने की थी बुजुर्ग मकान मालकिन की हत्या, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Voice of Panipat

हत्या में समझौता न करने पर मृतक की मां के साथ की मारपीट, पढ़िए मामला

Voice of Panipat

टिक्की-मोमोज पर छाेटे भाई से झगड़ा हुआ तो बहन ने उठाया खौफनाक कदम

Voice of Panipat