32.5 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

दर्दनाक हादसा- अनियंत्रित ट्राले की चपेट में आए कार व अन्य वाहन, 1 की मौत, कई घायल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हरियाणा के सोनीपत जिले में खरखौदा रोड पर गुरुवार सुबह एक अनियंत्रित ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में फतेहपुर गांव के युवक अमित की मौत हो गई, उसकी पत्नी रिंपी की हालत गंभीर है। करीब 6 गाड़ियां, जिनमें कार और बाइक शामिल हैं, ट्राले की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे में 9 व्यक्ति घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद रोहतक रोड पर भारी जाम लगा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव का अमित कुमार सोनीपत में मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता है। वह गुरुवार सुबह अपनी पत्नी रिंपी, जो सोनीपत के एक निजी अस्पताल में नर्स है, को लेकर बाइक से शहर के लिए निकला था। रोहतक रोड पर और रोहट पुल से पहले पावर हाउस के सामने एक अनियंत्रित ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

ट्राला इसके बाद दो कारों और चार अन्य बाइकों को टक्कर मारता हुआ गुजर गया। हादसे में कुल 10 व्यक्तियों को चोटें आई हैं। घायलों को अन्य वाहनों में नागरिक अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने अमित (23) को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी रिंकी की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अन्य घायलों का भी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

वाहनों को टक्कर मारने के बाद ट्राला सड़क से नीचे उतर गया। लोगो ने उसके चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। दुर्घटना में कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के बाद रोहतक रोड जाम हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पिछले करीब दो घंटे से लोग जाम में फंसे हुए हैं।

फतेहपुर निवासी मृतक अमित के चाचा संजय कुमार ने बताया कि हादसा भयंकर था। हादसे के बाद चालक ने भागने के लिए ट्राला भगाया तो अन्य वाहन भी चपेट में आ गए। कुल 10 लोगो को चोट आई हैं। उनके भतीजे अमित की मौत हो गई और उसकी पत्नी रिंकी गम्भीर घायल है। तीन बाइक पूरी तरह से टूट गईं। दो कारों को भी ट्राले ने ठोका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्राले के चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने चलाई ये ट्रेनें

Voice of Panipat

HARYAN ROADWAYS बसों का हुआ टाइम टेबल अपडेट

Voice of Panipat

हरियाणा में 10 करोंड़ की शराब जब्त, साढ़े 3 करोड़ का मिला कैश

Voice of Panipat