August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

पेट्रोल-डीजल के भाव में 7वें दिन भी राहत, दाम में नहीं हुए कोई बदलाव

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सातवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह डीजल के दाम 11 रुपये से 13 रुपये तो वहीं पेट्रोल के दाम 7 रुपये से 8 रुपये तक घटे थे। आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव न होने से उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है।

वहीं आम आदमी को राहत देते हुए तेल के दामों में बड़ी गिरावट की गई थी। इससे पहले कई राज्यों में डीजल के दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके थे। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे थे। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में बनेगा 23वां जिला, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Voice of Panipat

सुप्रीम कोर्ट के आदेश, बिना ID प्रूफ के ही बदले जाएगें 2000 के नोट

Voice of Panipat

नेपाल की बार्डर से 3 आतंकीयों की बिहार में घुसपैठ

Voice of Panipat