21.9 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

Haryana News: हरियाणा में भाजपा ने 27 प्रभारी किये नियुक्त, चार महिला पदाधिकारियों को भी मिला दायित्व, देखें पूरी लिस्ट

BJP appoints 27 in-charges in Haryana; four female office-bearers also assigned responsibilities

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए प्रदेश के 27 संगठनात्मक जिलों के जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी ने संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी, सक्रिय और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। नई नियुक्तियों में महिला नेतृत्व को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है और चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

जारी सूची के अनुसार पंचकूला में श्री रवि बतान, अम्बाला में श्री मदन चौहान, यमुनानगर में श्री धर्मवीर मिर्जापुर, कुरुक्षेत्र में श्री दीपक शर्मा, कैथल में श्री अमरपाल राणा, करनाल में श्री जवाहर यादव तथा पानीपत में श्री ललित बत्रा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार सोनीपत में श्रीमती राजबाला एडवोकेट, गोहाना में श्रीमती मीना चौहान, जींद में श्री अशोक गुर्जर, रोहतक में श्री विजयपाल एडवोकेट, झज्जर में श्री हरविन्द कोहली, डबवाली में श्री रविन्द्र बलियाला, सिरसा में श्री भारतभूषण जुयाल, हांसी में श्रीमती प्रतिभा सुमन, हिसार में श्री सुरेन्द्र आर्य तथा फतेहाबाद में श्री सुरेन्द्र पूनिया को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भिवानी में श्री अरविन्द यादव, दादरी में श्री शैलेन्द्र पाण्डेय, रेवाड़ी में श्री मदन गोयल, महेन्द्रगढ़ में श्री वरुण श्योराण, गुरुग्राम में श्री सन्दीप जोशी, गुरुग्राम महानगर में श्री राजकुमार वोहरा, नूंह में श्री दीपक मंगला, पलवल में श्री नागेन्द्र शर्मा, फरीदाबाद महानगर में श्री कमल यादव तथा फरीदाबाद में श्रीमती लतिका शर्मा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नई नियुक्तियों में चार महिला पदाधिकारियों को जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें श्रीमती राजबाला एडवोकेट को सोनीपत, श्रीमती मीना चौहान को गोहाना, श्रीमती प्रतिभा सुमन को हांसी तथा श्रीमती लतिका शर्मा को फरीदाबाद का दायित्व सौंपा गया है। इससे भाजपा संगठन में महिला नेतृत्व की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी को और मजबूती मिलेगी।

भाजपा ने सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक समन्वय और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की गतिविधियों एवं अभियानों को जमीनी स्तर पर नई गति मिलेगी। जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों को निर्धारित दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आधार है। नई जिम्मेदारियों के साथ जिला प्रभारी संगठन की सक्रियता को और बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related posts

महिला के निगला जहरीला पदार्थ, हुई मौत, ससुरालियों पर केस दर्ज

Voice of Panipat

ट्रैफिक पुलिसकर्मी से पंगा लेना पड़ा महंगा, पानीपत का ये युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी ने मनु भाकर से फोन पर की बात, आवास पर किया आमंत्रित

Voice of Panipat