July 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest NewsPolitics

भगवंत मान मंत्रिमंडल की पहली बैठक में बड़ा फैसला, 25 हजार पदों पर भर्ती का एलान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब की नई भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। कैबिनेट में 10 मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसके बाद मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल में कई अहम फैसलों पर चर्चा हुई है।

मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है। बोर्ड, कारपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। मंत्रिमंडल ने तीन महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है। बजट जून महीने में पेश किया जाएगा। कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी मंजूरी दे दी है। वहीं, पंजाब के नए एडवोकेट जनरल की फाइल भी कुछ ही देर में क्लीयर हो सकती है। तीन दिन पहले अनमोल रतन सिद्धू को एडवोकेट जनरल लगाने का फैसला हुआ था।

मंत्रिमंडल बैठक में हरपाल सिंंह चीमा, डा. बलजीत कौर, डा. हरभजन सिंह, डा. विजय सिंगला, लालचंद कटारू चक्क, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलजीत सिंह धालीवाल, लाल जीत सिंह भुल्‍लर, ब्रह्मशंकर जिंपा व हरजोत सिंह बैंस शामिल हुए।मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बलजीत कौर ने कहा कि वह पार्टी की सच्ची सिपाही बनकर काम करेंगी। पंजाब में जितनी महिला विधायक जीतकर आई हैं सब को मान सम्मान मिलेगा। बलजीत कौर ने कहा कि कैबिनेट में महिला को मौका देकर केजरीवाल साहब ने अच्छा संकेत दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CORONA: पानीपत में कम होता कोरोना केसो का आकड़ा

Voice of Panipat

प्राइवेट स्कूलो की भारी भरकम फीस पर लगेगी रोक, सरकार बनाने जा रही है कानून

Voice of Panipat

पोषक तत्वों से भरपूर इन फूड्स का करें इस्तेमाल, बालों को मिलेगा पोषण

Voice of Panipat