August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsHealthINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

समालखा: सेवा अभियान में 40 परिवारों को मिला राशन, बुजुर्गों को दवाइयां!

वॉयस ऑफ पानीपत(हिमांशी चावला) – समालखा के देहरा गांव में सैनी सेवा ट्रस्ट ने एक विशेष सेवा अभियान चलाकर जरूरतमंद लोगों की मदद की। ट्रस्ट ने करीब 40 गरीब परिवारों को राशन और जरूरी घरेलू सामान वितरित किया। इसके अलावा 25 बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार दवाइयां दी गईं और लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिन लोगों की नजर कमजोर पाई गई, उन्हें चश्मे और आंखों की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।


सेवा अभियान में मिली सुविधाएँ

अभियान के दौरान पूनम देवी को व्हीलचेयर और लेट्रिन सीट भेंट की गई। ट्रस्ट की चेयरपर्सन माया देवी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर गरीब और असहाय लोगों की मदद करने की अपील की।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था आगे भी रक्तदान, स्वास्थ्य सेवाएं, नेत्र जांच, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनसेवा कार्य लगातार करती रहेगी। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कई सदस्य और समाजसेवी मौजूद रहे और सभी ने जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग दिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बैंककर्मी बनकर किसान से ठगे 1.63 लाख रूपये, ऐसे दिया ठगी की वारदात को अंजाम

Voice of Panipat

Haryana:- 5 नए जिलों का एलान जल्द, कैबिनेट सब कमेटी ने मुहर लगाई

Voice of Panipat

दोस्तों में रौब दिखाने के लिए रखता था पिस्तौल, अवैध देसी पिस्तौल 315 बोर समेत आरोपी काबू

Voice of Panipat