32.5 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

NCL में 1140 पदों पर Apprenticeship का मिल रहा मौका, कल से भर सकेंगे फॉर्म

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- मैट्रिक/ 10+2 के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप का सुनहरा मौका है.. नॉर्दर्न कोल फील्ड लिमिटेड (एनसीएल) की ओर से ट्रेड (ITI) अप्रेंटिस ट्रेनी 1140 पदों पर भर्ती निकाली गयी है.. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की सोच रहे हैं वे कल यानी 5 अक्टूबर 2023 से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं.. एप्लीकेशन फॉर्म एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर उपलब्ध करवाया जायेगा जहां से आप स्वयं ही फॉर्म भर सकेंगे.. ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2023 तय की गयी है..

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाना होगा.. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Menu लिंक पर जाने के बाद Carrer पर जाना है.. इसके बाद आपको अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग का लिंक दिखाई देगा.. इस पर क्लिक करने के बाद आप सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म भर लें.. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की आवेदन फीस का भुगतान नहीं करना होगा..

स भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने मैट्रिकुलेशन/ 10+2 के साथ ही निर्धारित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो.. इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.. ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी..

शैक्षिक योग्यता में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखकर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी.. अन्य सभी पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के लिए 8050 रुपये प्रतिमाह और वेल्डर पद के लिए उम्मीदवारों को 7700 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज धूमधाम के साथ किया जाएगा बप्पा को विदा, गणपति विसर्जन के समय बोलें ये मंत्र

Voice of Panipat

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी आसिफ ढेर

Voice of Panipat

आज CM मनोहर लाल आ रहे है पानीपत 

Voice of Panipat