32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

साइकिल का तमाशा देखने गए युवक से मारपीट के बाद युवकों ने घेरकर मारा चाकू.

वायस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- मामला पानीपत का है जहां तमाशा देखने के दौरान हुए विवाद में कहासुनी और मारपीट के बाद 5 युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल ने शोर मचाकर एक हमलावर को पकड़ना चाहा तो आरोपी अपनी एक बाइक छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। पीड़ित की शिकायत पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पानीपत की शास्त्री कॉलोनी निवासी जतिन ने बताया कि वह कार वॉशिंग का काम करता है। सोमवार शाम को वह रेलवे पार्क में चल रहे साइकिल का तमाशा देखने गया था। वहां पहले से ही 5 लड़कों को एक ग्रुप मौजूद था। तमाशा देखने के दौरान खड़े होने को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई।

कुछ देर बाद पांचों युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घुसों से मारपीट शुरू कर दी। तभी एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकालकर उसके पेट में घोंप दिया। चाकू लगने के बाद वह लहुलूहान हो गया। उसने चाकू मारने वाले युवक को पकड़ने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग भी आरोपियों की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन वह मौके से भाग निकले। जतिन ने बताया कि उसके लहुलूहान होने के बाद अन्य लोग उसकी मदद के लिए आए। पांचों आरोपी 2 बाइकों पर सवार थे। अन्य लोगों के उसके साथ आने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची किशनपुरा चौकी पुलिस ने आरोपियों की बाइक को कब्जे में लिया है। बाइक की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में लगी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ऑटो में बैठने वाले सावधान, 2 महिलाओ ने ऐसे चुराया महिला का पर्स, पढ़िए

Voice of Panipat

पानीपत में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 बाइक बरामद

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस के 63 सब इंस्पेक्टर को मिली तरक्की, डीजीपी ने दी बधाई

Voice of Panipat