28.9 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: फरीदाबाद में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, हल्दीराम सहित इन 5 रेस्टोरेंट पर लगा 14.45 लाख का जुर्माना

हरियाणा के फरीदाबाद में पांच रेस्टोरेंट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। यहां एनआईटी में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम  ने बुधवार को ओम स्वीट्स और हल्दीराम सहित पांच रेस्टोरेंट पर साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और खाना बनाने की व्यवस्था की जांच की।  

इस जांच के दौरान टीम को कई प्रकार की कमियां दिखी। जिसके बाद सभी पांच रेस्टोरेंटो पर लगभग 14 लाख 45 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

ओम स्वीट्स पर 6 लाख और हल्दीराम पर 2 लाख का लगा जुर्माना
नगर निगम के  नगर स्वास्थ्य अधिकारी(MOH) नीतीश परवाल ने बताया कि जांच के दौरान सभी रेस्तरां में नियमों की अनदेखी सामने आई। कुछ जगह खाद्य सामग्री खुले में रखी मिली और रेस्तरां में साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। वहीं ओम स्वीट्स के अंदर खाना बनाने में एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा था। नियमों का पालन न करने पर टीम ने पांचों रेस्तरां संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इस दौरान सभी पांच रेस्टोरेंट पर कुल 14 लाख 45 हजार रुपए का चालान किया  गया है। इसमें ओम स्वीट्स पर 6 लाख और हल्दीराम पर 2 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है।

इसके साथ ही अधिकारियों ने रेस्तरां संचालकों को खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने, नियमित सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए समय- समय पर शहर के रेस्तरां और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related posts

HARYANA:- CM सैनी ने इस जिलें में करोड़ों रुपऐ की 4 परियोजनाओं की दी मंजूरी

Voice of Panipat

मंत्री अनिल विज की नाराजगी के बाद BJP ने बदली लिस्ट, 11 उम्मीदवार बदले

Voice of Panipat

BREAKING: 10 फरवरी से खुलेंगे पहली से 9वीं तक स्कूल, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat