24.5 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT में सेल्समैन के बैग से 50 हजार कैश चोरी, केस दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत जिले के समालखा कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में सेल्समेन का बैग ब्लेड से काटकर उसमें रखी 50 हजार की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है.. इस चोरी का आरोप वहां पहले से खड़ी महिला पर लगा है.. सेल्समैन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने दी शिकायत के आधार कर महिला पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है..

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गांव झट्टीपुर का रहने वाला है.. वह एक निजी कंपनी में सेल्समेन का काम करता है 1 अक्टूबर की सुबह किसी पार्टी ने उसे 50 हजार रुपये दिए थे.. वह उस राशि को जमा करवाने के लिए दोपहर करीब 1 बजे समालखा स्थित PNB बैंक पहुंचा.. जहां देखा कि महिलाओं को पेंशन दी जा रही थी.. काफी महिलाएं वहां आई हुई थी.. जिस बेंच पर वह बैठा था.. वहीं पास में दो महिलाएं आकर बैठ गई, जब वह लाइन में लग कर रुपए जमा करवाने आगे पहुंचा, तो उसे चोरी का पता लगा.. फिलहाल पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल्ली बॉर्डर से आज एकतरफ खुल सकता है रास्ता, गाजीपुर ब़ॉर्डर से पुलिस ने हटाए बैरिकेड

Voice of Panipat

PANIPAT:- रंजिश का लिया बदला, योजना बनाकर कर दी रिंकू की ह* त्या, वारदात का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

शंभू बार्डर बैरिकेडिंग मामले में आज कोर्ट में सुनवाई

Voice of Panipat