September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

सिक्किम में बादल फटने से अब तक 22 जवान समेत 102 लापता

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सिक्किम में मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे बादल फटने की घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 घायल हैं। 102 लोग अब भी लापता हैं.. जिसमें सेना के 22 जवान शामिल हैं। पाक्योंग के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ताशी चोपेल ने सभी जवानों की मौत की आशंका जताई है.. आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है..

आपको बता दे कि वहीं वैज्ञानिकों को आशंका है कि नेपाल में आए भूकंप से सिक्किम की ल्होनक झील टूटी.. उसका दायरा एक तिहाई रह गया। जब बादल फटा तो झील इतना पानी रोक नहीं पाई..इससे तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई..नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट तक बढ़ गया। नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ में बह गया और यहां खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं.. सिक्किम में 3 हजार पर्यटक फंसे हुए हैं। बिजली गुल है। सैकड़ों गांव मुख्य मार्गों से कट चुके हैं.. कुछ इलाकों में दो घंटे में 15 इंच तक बारिश दर्ज की गई..दिखचू, सिंगटम और रांगपो शहर जलमग्न हो गए हैं.. बाढ़ की वजह से सिक्किम को देश से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे NH-10 भी बह गया..

फिलहाल सिक्कम में राहत और बचाव कार्य जारी है, लापता लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है, साथ ही बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है.. मौके पर प्रशासवन और सैन्यकर्मी मोर्चा संभाले रहुए हैं.. वहीं प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से राज्य के हालात के बारे में जानकारी ली साथ हगी हर संभव मदद का भरोसा दिया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल्ली-NCR में फिर भूकंप, 24 घंटे में दूसरी बार महसूस किए गए झटके

Voice of Panipat

अब इस नंबर के जरिए करवा सकेंगे बिजली बिल ठीक, नहीं काटने पडेंगे चक्कर

Voice of Panipat

हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दोनों घायल

Sahab Ram