26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

एमटीपी किट बेचते हुए पकड़ा गया मेडिकल स्टोर का मालिक

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महीने के अंदर दूसरी बार कारवाई करते हुए चुलकाना रोड पर एक मेडिकल स्टोर मालिक को अवैध रूप से एमटीपी किट बेचते हुए काबू किया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुधीर बतरा ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा को शिकायत मिली थी कि चुलकाना रोड पर अवैध रूप से एमटीपी किट बेची जा रही है। इसी शिकायत पर सिविल सर्जन ने उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। टीम में डीसीओ विजय राजे, कार्यकारी अभियंता बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और एमओ डॉ. सुखदीप कौर शामिल थी।

उन्होंने चुलकाना रोड स्थित कुनाल मेडिकल स्टोर पर एक महिला को ग्राहक बनाकर भेजा था, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे किट के लिए स्टेशन के पास आने को कहा। वहां पर महिला को किट देकर 750 रुपये लिए। इसी बीच में टीम ने छापा मारकर मेडिकल स्टोर मालिक को काबू कर लिया। डिप्टी सीएमओ सुधीर बत्रा ने बताया कि फर्जी ग्राहक भेजकर मेडिकल स्टोर मालिक से एमटीपी किट खरीदने के बाद ये कार्रवाई की गई। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मणिपुर मामले पर संसद में हंगामा, लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

Voice of Panipat

BREAKING – हरियाणा में प्राइवेट अस्पतालों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Voice of Panipat

अब अपनी मर्जी से स्कूल नही बढ़ा सकेगे फीस, 5 साल से पहले न ही बदलेगे यूनिफॉर्म, नही तो…

Voice of Panipat