वॉयस ऑफ पानीपत(मोनी कुमारी) – कुरुक्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाई कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा क्षेत्र के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों भाई अपने बेटे के लिए दवा लेने बाइक पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक राम भरोसे (25) को पहले सीएचसी लाडवा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। वहीं घायल अमित कुमार को भी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे जब दोनों भाई बपदा गांव मोड़ पर पीर बाबा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए।हादसे के बाद कार चालक ने घायल रामभरोसे की हालत देखी, लेकिन उनकी मदद करने के बजाय वहां से कार लेकर भाग गया। रामभरोसे के भाई ने ड्राइवर से अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन वह नहीं रुका। भागते समय उन्होंने कार का नंबर HR-98M-6501 नोट कर लिया, जिससे पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें
हादसे में रामभरोसे के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। लोगों की मदद से उन्हें पहले सीएचसी लाडवा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन पैसों की परेशानी के कारण परिवार उन्हें वापस घर ले आया, क्योंकि उस समय उन्हें होश आ गया था।बाद में बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत कुछ समय बाद रामभरोसे की तबीयत अचानक फिर से बिगड़ गई। इसके बाद परिवार उन्हें दोबारा सरकारी अस्पताल लाडवा लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

