30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana Roadways : डबवाली से गुरुग्राम के लिए सीधी बस शुरू, सिरसा, हिसार, हांसी, झज्जर होकर निकलेगी

Haryana Roadways डबवाली से गुरुग्राम के लिए सीधी बस शुरू

हरियाणा रोडवेज विभाग ने डबवाली से गुरुग्राम तक नई बस सेवा की शुरुआत की है। यह बस सेवा चार जिलों से होकर गुरुग्राम पहुंचेगी। जहां पर डबवाली व गुरुग्राम के यात्रियों को सीधा सफर मिलेगा, वहीं बीच में आने वाले सिरसा, हिसार, हांसी, झज्जर के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

रोडवेज विभाग द्वारा अल सुबह ही इस बस की शुरुआत की है, ताकि सुबह कंपनियों में ड्यूटी पर जाने वाले लोग समय पर पहुंच सके। डबवाली से गुरुग्राम का किराया 380 रुपए निर्धारित किया गया है। डबवाली डिपो के टीएम सुभाष कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बस सेवा शुरू की गई है।

बस डबवाली से सुबह 4:40 बजे रवाना होगी और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, महम, कॉलेज मोड़ (कलानौर), मेरी और झज्जर होते हुए दोपहर 12 बजे तक गुरुग्राम पहुंचेगी। वापसी में बस गुरुग्राम से दोपहर 12:30 बजे डबवाली के लिए रवाना होगी और निर्धारित स्टंपिन से होते हुए रात 8 बजे तक डबवाली पहुंच जाएगी।

डबवाली से गुरुग्राम बस का समय और रूट

डबवाली से सुबह 4:40 बजे
सिरसा से सुबह 6:00 बजे
फतेहाबाद से सुबह 7:00 बजे
हिसार से सुबह 7:45
हांसी से सुबह 8:30 बजे
गुरुग्राम 12 बजे पहुंचेगी।

गुरुग्राम से डबवाली बस समय

गुरुग्राम से दोपहर 12:30 बजे
झज्जर से दोपहर 2:00 बजे
बेरी से दोपहर 2:25
महम से दोपहर 3:30 बजे
हांसी से शाम 4:20
हिसार से शाम 5:00 बजे
फतेहाबाद से शाम 5:45
सिरसा से शाम 6:45 बजे
डबवाली शाम 8 बजे तक पहुंच जाएगी

बीच रास्ते बस बदलने से यात्रियों को मिलेगी राहत

गुरुग्राम रोजगार और कारोबार के प्रमुख केंद्रों में शामिल है। डबवाली और आसपास के क्षेत्रों से अनेक लोग नौकरी, पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों के लिए वहां आते-जाते हैं। सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को बीच रास्ते में बस बदलनी पड़ती थी।
इससे अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता था और सफर में परेशानी होती थी। अब सीधी बस मिलने से यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। रूट में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा

सीधी बस सेवा शुरू होने से गुरुग्राम में नौकरी करने वाले लोगों और विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा होगी। पहले बस बदलने और इंतजार में अतिरिक्त समय लगता था। अब डबवाली से गुरुग्राम के बीच सीधा बस संपर्क मिलने से यात्रियों को राहत मिलेगी। रास्ते में पड़ने वाले शहरों के लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Related posts

हरियाणा से रामदेवरा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सिरसा से शुरू हुई स्पेशल बस सेवा

Sahab Ram

मृत घोषित कर रात भर मुर्दों के बीच रखा शव, पत्नी ने सीने पर रखा हाथ तो जीवित निकला व्यक्ति, पढ़िए कहां का है ये मामला

Voice of Panipat

अवैध असला तस्कर गिरफ्तार, भेज दिया गया सलाखों के पिछे

Voice of Panipat

Leave a Comment