32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia News

Milk price hike : अब दूध खरीदना होगा महंगा, सरकार 10 रुपये तक बढ़ा सकती है कीमत

अब दूध खरीदना होगा महंगा

देश में दूध की कीमतों को लेकर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के साथ अन्य राज्यों के किसान व दूध उत्पादक दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग रहे है। हरियाणा के दूध उत्पादक किसानों ने पिछले दिनों दूध की कीमतों के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम चलाकर दूध की कीमतों को बढ़ाने की घोषणा की थी।

जहां पर भैंस की दूध की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर व गाय के दूध को 80 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की थी , लेकिन सोशल मीडिया पर चली इस मुहिम का ज्यादा असर नहीं दिखाई दिया, लेकिन दूध की कीमतों में पांच रुपये तक ही बढ़ पाई, लेकिन इसी बीच में दूध उत्पादक किसानो के लिए राहत भरी खबर कर्नाटक से आ रही है। जहां पर सरकार द्वारा दूध की कीमतों की बढ़ोतरी का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया जा रहा है। जहां पर दूध की कीमतों में 8 से दस रुपये की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इस संबंध में मंगलवार दोपहर होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

सरकार की ओर से दूध की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। इसमें अलग-अलग श्रेणियों के दूध के दाम कम से कम 8 रुपये और अधिकतम 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है।

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार दूध की नई कीमतों और बढ़ी हुई दरों को लागू करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। फिलहाल यह तय नहीं है कि किस श्रेणी के दूध की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी।

अगर कर्नाटक सरकार द्वारा यह फैसला लिया जाता है तो देश के अन्य राज्यों की सरकारों व केंद्र सरकार पर भी दूध की कीमत बढ़ाने का दबाव पड़ेगा। ऐसे में दूध उत्पादक किसानों द्वारा देशभर में शुरू की गई मुहिम रंग लाने वाली है।

Related posts

बाहर जाकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने की कर रहे है प्लानिंग, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

युवक और युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Voice of Panipat

प्रेमिका को ब्लैकमेल कर युवक करता रहा दुष्कर्म, प्रेमी ने कर ली आत्महत्या, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

Leave a Comment