30.9 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana News

हरियाणा में मेट्रो और नमो भारत का अब यहां तक होगा विस्तार, देखें ये बड़ा अपडेट

HARYANA METRO-NAMO BHARAT UPDATE: हरियाणा प्रदेश में लगातार परिवहन के क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसी कड़ी में मेट्रो के विस्तार की कई परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं। वहीं अब मेट्रो के साथ-साथ नमो भारत रेल को भी विस्तार दिया जाना है। चूंकि हरियाणा की सीमाएं 3 ओर से दिल्ली से लगी हुई हैं, ऐसे में इन सभी परियोजनाओं में हरियाणा की अहम भूमिका होगी।

सरकारी सूत्रों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में मेट्रो के साथ नमो भारत ट्रेन परियोजनाओं को विस्तार देने की योजना है। इसके लिए हरियाणा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अगले सप्ताह केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें कई अहम परियोजनाओं के साथ-साथ मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

यह बैठक केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा की जा रही है। इसमें हरियाणा की सीमा में गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जैसे क्षेत्रों में मेट्रो के विस्तार के लिए चर्चा होगी। इसके अलावा नमो भारत ट्रेन परियोजना के जो कारिडोर लंबित हैं, उनको लेकर भी योजना बनेगी।

यह रहेंगे मुख्य विषय
दरअसल इन दोनों ही परियोजनाओं में जमीन की उपलब्धता काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में दोनों पक्षों के अधिकारी जमीन उपलब्धता के साथ-साथ निर्माण के दौरान आने वाली संभावित बाधाओं के अलावा अलग-अलग सरकारी विभागों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा करेंगे। इससे दोनों ही परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ परियोजनाओं के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने की योजना बनाएंगे।

गौरतलब है कि गुरुग्राम में राजीव चौक से दिल्ली स्थित यशो भूमि मेट्रो लाइन की परियोजना शुरू होनी है। ऐसे में इस बैठक में इस परियोजना की डीपीआर को भी स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा के हिस्से में जैसे गुरुग्राम पुराने शहर से दिल्ली के साथ लगते फरीदाबाद और पलवल तक भी मेट्रो को विस्तार किया जाना है।

जेवर एयरपोर्ट से होगा नमो भारत का जुड़ाव
हरियाणा के लोगों को एक और सौगता मिलेगी, जिससे हरियाणा से नमो रेल के माध्यम से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के तहत सराय काले खां से बावल तक कनेक्टिविटी को मजबूत की जाएगी। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद के क्षेत्रों को भी नमो भारत कारिडोर से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने की योजना को अंतिमरूप दिया जा सकता है।

Related posts

HARYANA की राजनीति नहीं छोड़ेंगे कुलदीप बिश्नोई, बोले- यह मेरी कर्मभूमि हैं

Voice of Panipat

Haryana New Tax Model : सीएम सैनी का नया टैक्स मॉडल, टैक्स नहीं बढ़ेगा, कर आधार मजबूत करके बढ़ाया जाएगा राजस्व व्यवस्था

Sahab Ram

श्रीकृष्ण की धरती से जुड़ा इतिहास अब बड़े परदे पर:- श्रीमद्भागवतम पर बनेगी 7 फिल्मों की सीरीज..

Voice of Panipat

Leave a Comment