DA HIKE UPDATE : दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। सरकारी व निजी क्षेत्र के सभी कर्मचारी वेतन के साथ अतिरिक्त बोनस का इंतजार करते हैं। ताकि दिवाली और अधिक रोशन हो जाए। इसके तहत ही त्रिपुरा की राज्य सरकार ने कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है।
त्रिपुरा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स को भी DA और DR में 3 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ देने को मंजूरी दी है। इतना ही नहीं कर्मचारियों का HRA में बढ़ाया गया है। इन सभी का लाभ कर्मचारियों को 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा।
कैबिनेट ने दी मंजूरी
दरअसल त्रिपुरा सरकार की मंत्री परिषद यानी कैबिनेट की बैठक 6 अक्टूबर को हुई। इसमें सरकारी कर्मचारियों को यह लाभ देने का फैसला लिया गया। कैबिनेट के फैसले के अनुसार कर्मचारियों के DA और पेंशनर्स को मिलने वाले DR को 3 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके साथ बेसिक सेलरी के आधार पर कर्मचारियों को 44 प्रतिशत DA और DR मिल जाएगा।
कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री माणिक साहा और वित्त मंत्री प्रणजीत सिंहा रॉय ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 यह दर लागू होंगी। इससे सरकार पर प्रतिवर्ष करीब 300 करोड़ रुपये का भार बढ़ जाएगा। इसके अलावा HRA भी मूल वेतन का10 प्रतिशत देने का फैसला लिया गया है। बेशक एचआरए की अधिकतम सीमा 10000 रुपये प्रति माह तय की है। यानी किसी भी कर्मचारी को अधिकतम 10 हजार रुपये ही HRA मिल सकेगा।

