33.5 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

KAL KA MOUSAM : देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, हरियाणा, यूपी के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

KAL KA MOUSAM देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

देशभर में मौसम एक बार फिर से लोगों की टेंशन को बढ़ाने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते देश के उत्तर भारत सहित 21 राज्यों में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ प्रदेशों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी ई है। हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कई दिनों से गर्म मौसम चल रहा, लेकिन कल यानी 7 अक्टूबर को इन राज्यों में अचानक ही मौसम करवट लेगा।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, त्रिपुरा, असम, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जहां पर जिलों के हिसाब से येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम करवट लेने वाला है। हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा भी चलेगी। ऐसे में धान व कपास की फसलों में इसका काफी नुकसान हो सकता है।

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सात अक्टूबर को दिल्ली में बारिश आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सात अक्टूबर को यूपी में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के जिले फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, बदायूं, संभल, बिजनौर, हरदोई, उन्नाव, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, रायबरेली, ज्योतिबाफुले नगर, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 7 अक्टूबर को बारिश व तूफान का अलर्ट रहेगा। इसमें गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर,मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट रहेगा।

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में सात अक्टूबर को तेज बारिश व आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, पलामू, दुमका, पलामू, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार और पूर्वी सिंहभूम में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में सात अक्टूबर को तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी हुई है। इसमें चमोली, बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और उत्तर काशी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में सात अक्टूबर को तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें कुल्लू, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और सोलन में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। इसमें मिरपुर, अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, बांदीपोरा और राजौरी में 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Related posts

हरियाणा की सभी तहसीलों का मौसम पूर्वानुमान जारी, देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

HARYANA के 30 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat

HARYANA के 5 जिलों में कड़ाके की ठंड

Voice of Panipat

Leave a Comment