देश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए को बढ़ाने को लेकर अपडेट आया है। सितंबर माह में केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर दी जाती है, लेकिन इस बार सितंबर माह निकल चुका है और त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कर्मचारी संगठनों में डीए बढ़ाने को लेकर चर्चा आम हो गई है।
हालांकि डीए की बढ़ोतरी को एक जुलाई 2026 से माना जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को अक्टूबर माह में चार माह का डीए जोड़कर सरकार कर्मचारियों के खाते में राशि डालने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार सरकार कर्मचारियों के डीए में तीन से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। केंद्र सरकार द्वारा यह फैसला दुर्गा पूजा के दौरान लिया जा सकता है।
सितंबर माह में डीए की घोषणा नहीं होने पर कर्मचारी संगठन भी सक्रिय हो गए है। जहां पर कर्मचारी संगठनों ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर जल्द से जल्द डीए बढ़ाकर कर्मचारियों के ााते में राशि डालने की मांग की है।
कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (COCGEW) की तरफ से वित्त मंत्रालय को पत्र लिखा गया है। जहां पर लिखा गया है कि त्योहारी सीजन में कर्मचारियों के परिवारों के खर्च बढ़ जाते है। केंद्र सरकार के फैसले का देश के 1.19 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स इंतजार कर रहे है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले DA-DR Hike करने का अनुरोध कया है। संगठन ने यह पत्र वित्त सचिव, DoPT सचिव और स्टाफ साइड NC-JCM के सेक्रेटरी जनरल को भी भेजी गई हैं।
कॉन्फेडरेशन के महासचिव एमएस वेंकटेशन ने कहा कि DA और DR में संशोधन साल में दो बार तय फॉर्मूले और वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर किया जाता है, जिसका उद्देश्य महंगाई और बढ़ती जीवन-यापन लागत के असर से कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देना है। देशभर में जुलाई के बाद कर्मचारियों के अतिरिक्त खर्च हो जाते है।
इसमें जहां च्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों, यात्रा और दूसरे पारिवारिक खर्चों के साथ त्योहारी सीजन का खर्च भी सामने होता है। ऐसे में कर्मचारियों को सरकार द्वारा डीए बढ़ाकर राशि खाते में भेजने का इंतजार रहता है। इसलिए कर्मचारियों का डीए में जल्द से जल्द बढ़ोतरी करके 1 जुलाई 2026 से अब तक का डीए कर्मचारियों के खाते में तुरंत प्रभाव से डाला जाए, ताकि कर्मचारियों को परेशानी नहीं हो।
64 प्रतिशत तक डीए होने की संभावना
देश में बढ़ी महंगाई के अनुपात के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन से चार प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है। पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत हो चुका है। ऐसे में अक्टूबर माह में केंद्रीय कमेटी की तरफ से डीए को बढ़ाकर 64 प्रतिशत कर सकता है। जुलाई 2023 से जनवरी 2026 के बीच DA में कुल 14 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

