33.7 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

5 अक्टूबर को लगेगी बिजली अदालत, उपभोक्ता सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

5 अक्टूबर को लगेगी बिजली अदालत

Electricity Court : बिजली बिल, कनेक्शन व दूसरी समस्याओं को लेकर बिजली निगम द्वारा 5 अक्टूबर को बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत में उपभोक्ता सीधे अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे और मौके पर ही मौजूद बिजली अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

अंबाला जिले की बिजली अदालत का आयोजन उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अभियंता यूएचबीवीएन कार्यालय नजदीक अजीत पैट्रोल पम्प बलदेवनगर अम्बाला शहर में आयोजित की जाएगी।

इसमें कार्यकारी अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय अम्बाला शहर में 5 अक्तूबर 2026 को अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहां रख सकता है।

Related posts

HARYANA:- बाजार से सामान लेने गई युवती संदिग्ध हालात में लापता

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- शादी समारोह में जा रहा था परिवार, ट्रैक्टर ट्राली व कार की हुई भिडंत, जीजा-साले समेत अन्य की मौत

Voice of Panipat

HARYANA के 10 सीटों पर एक ही दिन वोटिंग,1.98 करोड़ वोटर चुनेंगे नए सांसद

Voice of Panipat

Leave a Comment