August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA:- बाजार से सामान लेने गई युवती संदिग्ध हालात में लापता

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल से 24 साल की युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई.. युवती जरुरी सामान लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन वापिस नहीं लौटी.. वहीं परिजनों का कहना है कि वह दिमागी रूप से कमजोर भी है.. परिजनों ने युवती की तलाश हर जगह की लेकिन युवती का कहीं कुछ भी पता नहीं चला.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर केस दर्ज कर लिया है…

 इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि बेटी काफी दिन से परेशान चल रही थी.. वह 25 अक्टूबर को घर से बाजार के लिए निकली थी.. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी.. जिससे उनको उनकी चिंता बढ़ गई.. आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला.. परिजनों का कहना है कि युवती बिना किसी को बताए बिना घर से कभी दूर नहीं गई है, इसलिए उन्हें अनहोनी की आशंका है.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस युवती की तलाश में जूट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में कल प्रतिबंधित अवकाश, लेकिन स्कूल रहेंगे खुले

Voice of Panipat

Credit Card का करते हैं इस्तेमाल, तो पढ़िए ये नियम नहीं होगाें फ्रॉड का शिकार

Voice of Panipat

PANIPAT:- चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी काबू, सोने, चांदी के जैवर बरामद

Voice of Panipat