GIO RECHARGE PLAN: आजकल घरों से एक से अधिक फोन होना सामान्य बात है। ऐसे में सभी फोन के रिचार्ज और इसकी अवधी याद रखना भी बड़ा परेशानी भरा रहता है। अब इसका समाधान निकल गया है। इसका समाधान है जियो का यह खास प्लान। इससे आप के ही रिचार्ज से पूरे परिवार के फोन चला सकते हैं।
Jio के इस प्लान के तहत एक ही रिचार्ज करवाने पर पूरे परिवार के सिम चलेंगे। साथ ही यूजर्स को अनमिलिटेड डेटा और कॉल भी फ्री मिलेंगी। इसका नाम है Reliance Jio का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान। यह प्लान काफी बजट-फ्रेंडली होने के साथ काफी सुविधाएं भी देता है।
इस प्लान में जियो अपने यूजर्स को 75GB डेटा, 5G अनलिमिटेड के साथ परिवार के 3 इसके साथ जोड़ने की सुविधा भी प्रदान कर रहा है। प्लान के साथ ही यूजर्स को Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। इसकी अलग से कीमत 35100 रुपये होती है।
यानी रिलायंस जियो का यह प्लान ऐसा है, जो आपके साथ-साथ पूरे परिवार को मोबाइल फोन पर कॉल व इंटरनेट की छूट देता है। Jio का यह बजट-फ्रेंडली फैमिली पोस्टपेड प्लान काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके तहत प्राइमरी यूजर को हर महीने 75GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यदि आपने डेटा समाप्त कर दिया है तो इसके बाद हर जीबी डेटा पर 10 रुपये खचने होंगे।
सबसे बड़ी सुविधा यह है कि इसके साथ 3 अतिरिक्त सिम कार्ड्स या फैमली मेंबर्स को जोड़ने की सुविधा है। प्रत्येक एडिशनल सिम कार्ड जोड़ने पर यूजर्स को 150 रुपये प्रति महीना का चार्ज देना होगा।
इससे सभी जुड़ने वाले यूसर्ज को हर महीने अतिरिक्त 5GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ दिया जाएगा। यानी इसमें एक मुख्य यूजर्स प्राइमरी यूजर रहेगा और इसमें 3 जुड़ने वाले यूजर्स ऐड-ऑन यूजर्स होंगे।
प्राइमरी यूजर से जुड़ने वाले एड ऑन यूसर्ज को भी प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलेगी। यह एसएमएस नेशनल होंगे। यानी आप इससे देश के अंदर मैसेज भेज सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मैसेज की सुविधा नहीं है।
इसके साथ ही यूजर्स को डेढ़ साल के लिए जियो द्वारा गूगल एडवांस Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि यूजर्स अपने नंबर पर कम से कम 349 रुपये का प्लान एक्टिव रखें।
कैसे लें एड ऑन का लाभ
इसके लिए यूजर्स को अपने मोबाइल फोन में जियो की एप डाउनलोड करनी होगी। इसमें से विकल्प चुनने की सुविधा मिल जाती है।
साथ ही इस प्लान में मनोरंजन की भी भरपूर सुविधा है। क्योंकि इसके साथ JioHotstar Mobile और Hollywood का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहा है। इसके साथ ही JioAICloud की ओर से 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी दिया मिल जाएगी। यानी इसमें आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।

