26.3 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessCities

Old pension scheme बहाली को लेकर फिर उठी मांग, दिसंबर में दिल्ली को घेरने का हुआ ऐलान

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में बड़ी रैली करने की घोषणा की है।

हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग की जा रही है। जानकार के अनुसार प्रदेश के जींद जिले में पुरानी पेंशन स्कीम (old pension scheme) को लागू करने और पेंशन वैलिडेशन एक्ट 2025 को रद्द करने के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों ने पड़ाव डाल दिया है।

जींद में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का पड़ाव शुरू किया।

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता और राजकुमार श्योकंद के संचालन में आयोजित इस प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रदर्शनकारियों ने ‘पेंशन वेलिडेशन एक्ट 2025’ को रद्द करने और पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) को लागू करने की मांग के अलावा 8वें वेतन आयोग में पेंशन संशोधन की शर्तों की समीक्षा करने की जोरदार मांग उठाई है। इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष छज्जूराम नैन और आजाद पांचाल ने सरकार पर 31 दिसंबर 2025 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को वेतन आयोग के पूरे लाभ से वंचित करने का आरोप भी लगाया।

12 दिसंबर को पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी करेंगे दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली

हरियाणा प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम (old pension scheme) बहाली को लेकर उठाई जा रही रिटायर्ड कर्मचारियों की मांग अब तेज हो गई है। पेंशनभोगियों ने टेंशन वैलिडेशन एक्ट 2025 को रद्द करने की मांग को लेकर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली रैली करने की घोषणा की है। इसके अलावा 13 दिसंबर की कन्वेंशन में बड़े आंदोलन की घोषणा का भी ऐलान किया है।

रिटायर्ड कर्मचारियों में सरकार के सामने रखी यह मांगे

हरियाणा प्रदेश की जींद जिले में बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार के सामने पुरानी पेंशन (OPS) बहाली और पेंशन वेलिडेशन एक्ट 2025 को रद्द करने के अलावा 10 वर्ष 8 महीने में कम्यूटेशन बहाली, 18 महीने के बकाया DA/डीआर का ब्याज सहित भुगतान की मांग रखी है।

रिटायर्ड कर्मचारियों ने सरकार से 65 से 80 वर्ष की आयु के अनुसार पेंशन में 10 से 100 प्रतिशत तक की वृद्धि और रेलवे-हवाई यात्रा रियायतें बहाल करने की मांगें भी रखीं। प्रदेश से बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए रिटायर्ड कर्मचारी आज बुधवार को जिला उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

Related posts

रिटायर्ड अधिकारी की हत्या के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढिये क्या है पूरा मामला.

Voice of Panipat

बाइक चोरी करने वाला युवक काबू, दो वारदातो का खुलासा, यहा से चोरी की थी BIKE

Voice of Panipat

PANIPAT: अश्ली*ल वीडियो देखने के बाद 14 साल के किशोर ने किया 6 साल की बच्ची से दु*ष्कर्म

Voice of Panipat

Leave a Comment