CCS NIAM and MSDE Agreement : देश में कृषि सेक्टर में रोजगार के नए रास्ते खुलने वाले है। इसके लिए CCS NIAM और MSDE ने हाथ मिलाया है। इसके माध्यम से देश में अब कौशल प्रशिक्षण और रोजगार पर फोकस किया जाएगा। कृषि में कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा मिलने वाला है।
CCS NIAM और MSDE में यह समझौता जयपुर में हुए राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान (CCS NIAM) जयपुर और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के कार्यक्रम में ुआ। इसमें कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी आनलाइन कार्यक्रम से जुड़े। जहां पर कार्यक्रम में मंत्रालय के निदेशक अमित मीणा ने कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व करते हुए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया। CCS NIAM जयपुर के महानिदेशक अनूप खिंची उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानिदेशक अनूप खिंची ने संस्थान द्वारा हासिल की गई यात्रा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण CCS NIAM और MSDE के बीच में हुआ समझौता ज्ञापन यानी MoU रहा। इस MoU को CCS NIAM के महानिदेशक अनूप खिंची व MSDE के निदेशकअमित मीणा के बीच में आदान-प्रदान किया।
कार्यक्रम में कृषि एवं कौशल विकास के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं, युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। CCS NIAM और MSDE के बीच हुआ यह सहयोग कृषि क्षेत्र में कौशल विकास की नई संभावनाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

