24.5 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
PanipatPanipat Crime

पानीपत जिले के17 वार्डों में 850 लाख से होंगें नए निर्माण कार्य, टेंडर हुए जारी

Panipat News: पानीपत जिले में करोड़ों रुपए की लागत से जिला परिषद विकास कार्य करवाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को शहरों की तर्ज पर मजबूत करने के लिए जिला परिषद ने विकास कार्यों के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इसके तहत 17 वाडों में करीब 8.50 करोड़ रुपये के ऑनलाइन टेंडर जारी किए गए हैं। पहले चरण में करीब 18 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं। जिला परिषद द्वारा के टेंडर प्रक्रिया के तहत लोगों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य करवाए जाएंगे।

इन गांवों में होंगे विकास कार्य

जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वार्ड और गांव में बिना भेदभाव समान रूप से विकास कार्य कराना प्राथमिकता है। सिवाह में 56.57 लाख रुपये से कम्युनिटी हॉल व छोटूराम पार्क तथा 8 लाख रुपये से प्रजापत चौपाल में सुधार होगा। पसीना खुर्द में 20.23 लाख से अटल कम्युनिटी सेंटर बनेगा।

देहरा में पार्क और स्टेडियम की चहारदीवारी व मुख्य गेट, सींक में चौपाल व कम्युनिटी सेंटर में शेड, चमराड़ा और आट्टा में पार्क विकसित किए जाएंगे। कुटानी और नोहरा में श्मशान घाटों में शेड व सौंदर्याकरण होगा। चुलकाना में वॉलीबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। वहीं बिहोली में करीब 2 करोड़ रुपए से सामुदायिक केंद्र, लाइब्रेरी, खेतों के रास्ते और दादा खड़े पर हॉल का निर्माण प्रस्तावित है।

Related posts

PANIPAT:- पुलिस ने चोरी की BIKE सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा, जानिए

Voice of Panipat

panipat:-कार को ठीक करने के उतरा नीचे, पीछे से आ गई तेज कार, हो गया बड़ा हादसा

Voice of Panipat

Leave a Comment