HARYANA WEATHER UPDATE : हरियाणा में बदलते मौसम में बदलाव के साथ लगातार बारिश का दौर जारी है। बता दे की प्रदेश में फिलहाल मानसून की स्थिति बनी हुई लेकिन इसी बिच एक नया सिस्टम एक्टिव है जिसके चलते कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून सीजन के तहत अभी तक 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे पिछले 24 घंटों के दौरान अम्बाला समेत 11 जिलों में जोरदार वर्षा हुई। मंगलवार को भी छह जिलों में चेतावनी दी गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कैथल, जींद, यमुनानगर, बहादुरगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, कुरुक्षेत्र, पानीपत, करनाल, अंबाला में वर्षा हुई। इसमें सबसे ज्यादा करनाल में वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट के आसार जताये जा रहे है।
पिछले 24 घंटों में मौसम
पिछले 24 घंटों के मौसम की बात करें तो करनाल में सबसे ज्यादा वर्षा हुई जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा अंतर् देखने को मिला है। प्रदेश के कई जिलों में अब गिरावट के बाद तापमान 29 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। आने वाले दिनों में रात का तापमान भी नीचे आ सकता है।
हरियाणा में अब कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के 6 जिलों में आज भी तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीँ प्रदेश में अब दो कल तक बारिश की हलचल देखने को मिल सकती है। वहीँ उसके बाद मौसम साफ़ नजर आएगा और तापमान में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है .


