AAJ KA MOUSAM ALERT: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चूका है। आज कई राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट है। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बता दे की देश की राजधानी दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडू, मेघालय और गुजरात में तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने समुंद्री क्षेत्र में मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 सितंबर को दिल्ली में मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार एमपी में 29 सितंबर को बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। यूपी के जिले प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, शामली, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, बलरामपुर, झांसी, बिजनौर, बाराबंकी, बहराइच, हरदोई, बरेली, कन्नौज, फतेहपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबााद, मोरादाबाद मैनपुरी, बस्ती, लखनऊ, कांशीराम नगर, ऐटा, बुलंदशहर और आजमगढ़ में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 29 सितंबर को बिहार में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के जिले सिवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, और कटिहार मधुबनी, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 29 सितंबर को बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के जिले दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और जमशेदपुर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 29 सितंबर को तेज बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड के जिले चमोली, ऋषिकेश, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और नैनीताल में 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 29 व 30 सितंबर को बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर, ऊना, शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, सोलन, हमीरपुर और कुल्लू में 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 29 सितंबर से भारी बारिश व तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। गांदलबल, जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और उधमपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

