22.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
PanipatPANIPAT NEWS

बारिश ने पानीपत में की बिजली व्यवस्था पेंचर, रातभर से सेक्टर व कॉलोनियों में छाया रहा अंधेरा

Power Cuts Panipat: पानीपत जिले के रहवासियों को बारिश के बाद रात भर बिजली के लगने वाले पावर कटों से परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले की बिजली व्यवस्था हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी। शनिवार शाम में बारिश के बाद शुरू हुआ बिजली संकट देर रात तक गहराता चला गया। बारिश के बीच एक के बाद एक फीडर लाइनों के ब्रेकडाउन, केबल पंक्चर व जंपर टूटने के कारण सेक्टर से लेकर कॉलोनियों में रात भर बिना बिजली लोग परेशान रहे। वहीं, 33 केवी सब स्टेशन मिनी सचिवालय व सेक्टर-24 की सप्लाई तक फेल होती रही। यहीं स्थिति ग्रामीण एरिया में भी रही। शनिवार रात को बिजली आने जाने का शुरू हुआ सिलसिला रविवार दोपहर तक चलता रहा। लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए।

ग्रामीण फीडरों पर भी बंद रही सप्लाई

हलकी बारिश होते ही ग्रामीण फीडरों लाइनें भी ब्रेकडाउन होने पर बिन बिजली लोग परेशान रहे। बुड़शाम व हड़ताड़ी डीएस लाइन में देर रात 2:12 बजे फॉल्ट आने पर सप्लाई बाधित हुई और रविवार सुबह 3:21 बजे चालू हो सकी। दोपहर में फिर बुड़शाम के साथ कृषि फीडरों की सप्लाई करीब घंटे भर तक बंद रही।

33 केवी मिनी सचिवालय की सप्लाई होती रही फेल

33 केवी सब स्टेशन मिनी सचिवालय को 132 केवी पावर हाउस काबड़ी से सप्लाई मिलती है। रविवार को सुबह 7:15 बजे पर सब स्टेशन की सप्लाई फेल हुई और 8:27 बजे बहाल हो सकी। घंटा भर तक सप्लाई ठीक से चली नहीं और 57 मिनट बाद फिर 9:24 बजे सप्लाई फेल हो गई और 10:48 बजे दोबारा से काबड़ी पावर हाउस से बहाल हो पाई। वहीं, 33 केवी जाटल से भी एसटीपी अर्बन, नोहरा एपी, बिंझौल एपी व जाटल आरडीएस लाइन ब्रेकडाउन से लोग परेशान रहे।

पहले फीडर ब्रेकडाउन फिर जंपर टूटने पर सब स्टेशन की सप्लाई फेल

शनिवार को दोपहर बाद 3:50 बजे सेक्टर-24 फीडर लाइन ब्रेकडाउन हुई और शाम 6:13 बजे चालू हुई, पर रात 8:54 बजे जंपर टूटने पर सब स्टेशन की सप्लाई ही बंद हो गई। हलकी बारिश के बीच बिजली कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट का पता लगा उसे ठीक किया और रात 12:22 बजे सप्लाई चालू हो सकी। लेकिन 17 मिनट बाद ही सप्लाई फिर से फेल हो गई और रात 12:48 बजे चालू हो सकी। इसके बाद देर रात 12:59 बजे पीर बाबा फीडर लाइन ब्रेकडाउन हो गई और 3:59 पर हरिद्वार फीडर की केबल पंक्चर होने पर सप्लाई बंद हो गई। रविवार सुबह 4:38 पर पीर बाबा और 7:44 बजे हरिद्वार फीडर लाइन एरिया की सप्लाई चालू हो सकी। ऐसे में रात भर सेक्टर से लेकर कॉलोनी के लोग बिन बिजली परेशान रहे। (Power cuts)

Related posts

हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी मांगें

Voice of Panipat

चंडीगढ़ ने हरियाणा से मांगे 39 असिस्टेंट प्रोफेसर

Voice of Panipat

घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, तभी आ गई तेज रफ्तार कार…

Voice of Panipat

Leave a Comment