27.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaINFORMATIVELatest News

साइबर सिटी में बनेंगे ‘नमो भारत ट्रेन’ के 17 स्टेशन, नई DPR के तहत इस प्रकार रहेगा रूट

HARYABA NEWS

Namo Bharat Train Route: हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए ‘नमो भारत ट्रेन’ प्रोजेक्ट एक वरदान साबित होगा। एक अनुमान के अनुसार इस रूट पर 2031 तक लगभग 12 लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है। रेलवे विभाग के इस प्रोजेक्ट से सबसे अधिक लाभ हरियाणा प्रदेश की साइबर सिटी (गुरुग्राम) को मिलेगा। जानकारी के अनुसार नमो भारत ट्रेन प्रोजेक्ट हेतु डीपीआर फाइनल होने के बाद अब इस ट्रेन को चलाने के लिए रूट भी तय कर लिया गया है। नए रूट के अनुसार हरियाणा प्रदेश की साइबर सिटी में इस ट्रेन के ठहराव के लिए 17 रेलवे स्टेशन बनाने की योजना बनाई जा रही है। नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat train update) को शुरू करने के पीछे साइबर सिटी के ट्रैफिक को कम करने की योजना को भी मुख्य वजह माना जा रहा है।

साइबर सिटी में आठ स्टेशन रहेंगे अंडरग्राउंड

देश की राजधानी दिल्ली के सराय काले खां से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के अलवर जिले तक नमो भारत ट्रेन के संचालन हेतु एनसीआरटीसी (NCRTC) द्वारा तैयार की गई नई डीपीआर के तहत साइबर सिटी (गुरुग्राम) में इस ट्रेन के ठहराव हेतु पांच अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। 35743 करोड़ रुपए की लागत के इस प्रोजेक्ट में बड़ी राशि गुरुग्राम जिले में खर्च की जाएगी। साइबर सिटी (Cyber City Haryana) में बनने जा रहे नमो भारत ट्रेन के 17 रेलवे स्टेशनों में से आठ स्टेशन अंडरग्राउंड बनाने का फैसला लिया गया है।

इस योजना के तहत शहर के हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, साइबर सिटी और राजीव चौक पर अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा 9 रेलवे स्टेशनों का जमीन के उपर निर्माण होगा। वहीं दूसरी तरफ नमो भारत ट्रेन के डिपो का निर्माण भी साइबर सिटी (Cyber City) के पचगांव में करने की योजना बनाई गई है।

इस प्रकार रहेगा नमो भारत ट्रेन का रूट

दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर गुरुग्राम के रास्ते राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले तक शुरू होने जा रही नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) को हरियाणा, राजस्थान और राजधानी दिल्ली के लिए औद्योगिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह ट्रेन राजधानी दिल्ली के सराय काले खान रेलवे स्टेशन से चलकर (Namo Bharat train route) दिल्ली-गुरुग्राम एनएच 48 के समांतर बनाए गए कॉरिडोर के रास्ते हरियाणा में साइबर सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए राजीव चौक पहुंचेगी।

इसके बाद इफको चौक, हीरो होंडा चौक, साइबर सिटी होते हुए खेड़की दौला, मानेसर और धारूहेड़ा के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। इस ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा से आगे शाहजहांपुर नीमराणा, बहरोड़, सोतानाला और खैरताल के रास्ते अलवर तक शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

Related posts

Haryana: हरियाणा के 7 जिलों में बनेंगे 131 जलाशय-तालाब, 5715 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Sahab Ram

दिल को रखना चाहते है स्वस्थ, तो रोजाना खांए ये सब्जिया और फल

Voice of Panipat

ट्रांसफॉर्मर ठीक करते समय किसान की मौ#त, बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप

Voice of Panipat

Leave a Comment