Ethanol car launch : देश में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर वाहनों में डालने का मामला चर्चाओं में है। जहां पर इस मामले पर काफी विवाद भी रहा है, लेकिन अब पेट्रोल को भी छोड़कर सीधे 100 फीसदी इथेनॉल से ही गाड़ी चलेगी। यह घोषणा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करने के दौरान कही।
मंत्री ने कहा कि इससे गाड़ियों में 100 फीसदी इथेनॉल डलेगा और माइलेज के साथ पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ती पड़ने वाली है। जहां पर 25 रुपये में एक लीटर मिलने वाले इथेनॉल से गाड़ी सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अक्टूबर माह में देश की कई कंपनियों द्वारा 100 फीसदी इथेनॉल से चलने वाली गाड़ियों को लांच करने वाली है।
कंपनियों द्वारा लांच किए जाने वाली गाड़ियों में इथेनॉल का इंजन होगा। उन्होंने दावा किया कि यदि कार में 100 फीसदी इथेनॉल होगा तो कार सिर्फ 25 रुपये प्रति लीटर के फ्यूल पर चलेगी। उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल 4 करोड़ कारें हैं और 20 करोड़ दोपहिया हैं।
ये कंपनी लांच करेंगी इथेनॉल से चलने वाली गाड़ी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले महीने टाटा, सुजुकी, टोयोटा, महिंद्रा सब कंपनियों की 100 फीसदी इथेनॉल की फ्लेक्स इंजन की गाड़ी आ रही है। देश में इथेनॉल से चलने वाली गाड़ी शुरू हो जाएगी तो 22 लाख करोड़ रुपये का ईंधन एक्सपोर्ट नहीं करना होगा। इससे देश के गांवों के गरीब और मजदूर मजबूत होंगे। उन्होंने इथेनॉल के इस्तेमाल से किसानों और मजदूरों को फायदा मिलने की बात भी कही।
मेरी गाड़ी 100 फीसदी इथेनॉल से चल रही
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया कि उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली टोयोटा की इनोवा कार में 100 फीसदी इथेनॉल पड़ता है। पेट्रोल से इसकी तुलना की जाए तो इसमें 25 रुपये प्रति लीटर का भाव होता है। जोकि काफी सस्ता पड़ रहा है। इथेनॉल का प्रयोग होने से किसानों को सीधा फायदा मिलने वाला है।
जब हमने इथेनॉल बनाना शुरू किया था तो उस समय मक्के के रेट 1200 रुपये प्रति क्विंटल था, लेकिन अब उसका मूल्य 3600 रुपये क्विंटल हो गया है। फ्लेक्स इंजन का मतलब है कि वह 100 फीसदी इथेनॉल पर चलेगा। उन्होंने कहा कि हमने 20 फीसदी इथेनॉल को लागू किया है। यह अमेरिका, जर्मनी समेत 19 देशों में है।
हाइड्रोजन की बसें और ट्रक भी शुरू करेंगे
नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही पानी से बनने वाली हाइड्रोजन से आपको देश में बसें व ट्रक चलते हुए दिखाई देंगे। मेरे पास एक हाइड्रोजन कार है।

