27.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
CitiesCrimeHaryanaHaryana Crime

हरियाणा में बिजली विभाग के SDO और फोरमैन की लोगों ने की धुनाई, जानें पूरा मामला

हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिजली विभाग के कर्मचारी लाचार नजर आ रहे है। गांव में रसूख रख रहे लोगों ने एक बार फिर कानून को मात दी है। बता दे कि चरखी दादरी के कलियाणा में घरेलू बिजली कनेक्शन पर कमर्शियल गतिविधि (दुकान) चलाने की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची बिजली निगम झोझू कलां की सतर्कता टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने के दौरान उग्र हुई भीड़ ने अधिकारियों को दबोच लिया। वहीँ इस भीड़ में ऐसा कोई वयक्ति नहीं था जिसे शायद ही कानून का खौफ हो।

SDO और फोरमैन पर हमला

बता दे कि बिजली कर्मचारियों पर हमले कि घटना लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां अफसरों का दबाव तो दूसरी तरफ ऐसी घटना कर्मचारियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बता दे कि हमलावरों ने कार्रवाई की वीडियो बना रहे एसडीओ ( SDO ) प्रवीण कुमार से हाथापाई कर उनका मोबाइल छीन लिया, वहीं एरिया इंचार्ज फोरमैन रवि को जमीन पर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा।

यही नहीं भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बक्शा उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। घायल फोरमैन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहित नंबरदार व एक महिला समेत एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में भर्ती फोरमैन रवि कुमार ने बताया कि मीटर उखाड़ने की कार्रवाई का एसडीओ वीडियो बना रहे थे। वहां मोहित नंबरदार ने एसडीओ के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद कुछ पर गिरा कर लात घूसों से पीटा।

SDO के ब्यान पर मामला दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे कि एसडीओ प्रवीण कुमार के बयान पर मुख्य आरोपी मोहित नंबरदार, महिला मिस्त्री, विक्रम, सतबीर, विजय तथा मामकौर, रमेश कुमार, विनोद, पृथ्वी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, कर्मचारियों पर हमला करने और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

छुट्टी पर लौटा फौजी हुआ लापता, शादी के लिए करने गया था शॉपिंग, पिता ने पुलिस को दी शिकायत

Voice of Panipat

पानीपत के SP अचानक पहुंचे थानो में ,बोले-कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

Voice of Panipat

अगर आप यूरिक एसिड से परेशान है तो अपनाएं ये तरीका

Voice of Panipat

Leave a Comment