27.7 C
Panipat
September 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsIndia News

हरियाणा के इस गांव में 99 एकड़ में बनेगा ‘नमो भारत ट्रेन’ का डिपो, जमीन की कीमतों में आया उछाल

हरियाणा के इस गांव में 99 एकड़ में बनेगा ‘नमो भारत ट्रेन' का डिपो

Namo Bharat Train: रेलवे विभाग की ओर से हरियाणा प्रदेश में इन दिनों ‘नमो भारत ट्रेन’ के विस्तार हेतु प्रक्रिया तेज हो गई है। यह ट्रेन प्रदेश की उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से रेलवे कनेक्टिविटी तो मजबूत करेगी ही करेगी साथ ही साथ विकास के भी नए दरवाजे खोलने का काम करेगी। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने हरियाणा में नमो भारत ट्रेन डिपो स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस डिपो को प्रदेश के गुरुग्राम जिले के पंचगांव में 99 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा।

पचगांव के आसपास के क्षेत्र में बढ़े जमीन के दाम

हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले में नमो भारत ट्रेन का डिपो बनने के बाद खासकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। ताजा जानकारी के अनुसार पचगांव में बनने जा रहे इस डिपो की घोषणा के बाद आसपास के क्षेत्र में जमीन की कीमतों में भी काफी उछाल देखने को मिला है।

गुरुग्राम के प्रॉपर्टी सलाहकार वरुण नायक ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले के पचगांव में नया नमो भारत ट्रेन डिपो स्थापित होने की घोषणा के बाद से ही इस गांव के आसपास लगता क्षेत्र में जमीनों और प्लॉट्स की कीमतों में लगभग 20% उछाल देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में जमीन की कीमतें और भी महंगी होगी।

‘नमो भारत ट्रेन’ डिपो बनाने हेतु जमीन चुनने की प्रक्रिया हुई पूर्ण

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नमो भारत ट्रेन डिपो स्थापित करने हेतु भूमि चयन सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बता दें कि यह डिपो पहले हरियाणा प्रदेश के धारूहेड़ा कस्बे में बनाया जाना था लेकिन बाद में इसे बदलकर गुरुग्राम जिले के पचगांव में बनाने की योजना बनाई गई। हरियाणा प्रदेश के पचगांव में नमो भारत ट्रेन डिपो बनाने हेतु जमीन चुनने की प्रक्रिया फाइनल हो चुकी है।

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ( NCRTC ) द्वारा इस डिपो के निर्माण हेतु की गई करीब 99 एकड़ जमीन की मांग के बाद जिला उपायुक्त, गुरुग्राम द्वारा पचगांव में जमीन का चुनाव किया गया। इस प्रोजेक्ट के लिए गुरुग्राम जिला उपायुक्त ने चुनी हुई जमीन पर अंतिम मोहर लगाने हेतु प्रस्ताव रैपिड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के पास भेज दिया है।

Related posts

हरियाणा सरकार का हाईटेक प्लान, AI ड्रोन से होगी अवैध निर्माण की पहचान !

Voice of Panipat

आज से हुए 7 बड़े बदलाव, ये पूरी खबर आपके काम की

Voice of Panipat

CM सैनी की पत्नी सुमन सैनी बनी HARYANA राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष

Voice of Panipat

Leave a Comment