23.6 C
Panipat
September 26, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

kal ka mausam : हरियाणा-यूपी-बिहार से पंजाब तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

हरियाणा-यूपी-बिहार से पंजाब तक मौसम बिगड़ेगा

मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है। जहां पर 85 किलोमीटर की तूफानी हवा, भारी बारिश और ओलों की चेतावनी जारी की गई है। कल यानी 27 सितंबर को यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और असम में आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने चेताया कि इस दौरान कई राज्यों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि पहाड़ी एरिया में तेज बारिश के कारण लैंडसलाइड की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बिने डीप डिप्रेशन के चलते तुफान का कहर होगा। इसके चलते पूर्वी भारत के राज्यों में लगातार 48 घंटे तक बारिश जारी रहने की चेतावनी है।

हरियाणा-दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली व हरियाणा में 27 सितंबर को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 27 सितंबर यानी कल को बारिश व तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, कानपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीर नगर, महाराजगंज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखनऊ, गाजीपुर, कांशीराम नगर, फतेहपुर और गोरखपुर में 75 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 27 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। बिहार के जिले पटना, भोजपुर, बक्सर, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, अरवल, रोहतास, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया में 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा व तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 27 व 28 सितंबर को तेज बारिश व आंधी की चेतावनी जारी की है। झारखंड में जमशेदपुर, रांची, बोकारो, पलामू, धनबाद, खूंटी, रामगढ़, देवघर, गिरिडीह और पश्चिम सिंहभूम में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 27 सितंबर को तेज बारिश व आंधी की चेतावनी जारी है। चमोली, ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, देहरादून, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के बीच में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 27 व 28 सितंबर को बारिश व तूफान की चेतावनी जारी की है। इसमें शिमला, कांगड़ा, किन्नौर, सोलन, हमीरपुर, किन्नौर, बिलासपुर और कुल्लू में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के साथ्ज्ञ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसमें रियासी, गांदरबल, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, किश्तवाड़, जम्मू और राजौरी में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

Related posts

Kal Ka Mousam : हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? जानें कहाँ कहाँ होगी बारिश

Sahab Ram

`Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, पानीपत- हिसार समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश

Sahab Ram

Kal Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश के साथ 75 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, देखें मौसम पूर्वानुमान

Sahab Ram

Leave a Comment